भाजपा के स्थापना दिवस पर विकसित भारत का संकल्प
भारतीय जनता पार्टी ने मुजफ्फरपुर में अपने स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा मुख्य अतिथि रहे। कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत का संकल्प लिया। पश्चिमी जिला में विधायक देवेशकान्त सिंह ने पार्टी की उपलब्धियों का उल्लेख किया और नई सदस्यता का स्वागत किया।

मुजफ्फरपुर, हिप्र। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सोमवार को पूर्वी व पश्चिमी जिला की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत का संकल्प लिया। भाजपा पूर्वी जिला की ओर से जिला परिषद मार्केट जूरन छपरा स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे। अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष पूर्वी विवेक कुमार और जिला प्रवक्ता जुनैद खान ने किया। इस अवसर पर मेयर निर्मला साहू, पूर्व मेयर सुरेश कुमार भी उपस्थित थे।भाजपा पश्चिमी जिला की ओर से मधुबन जगदीश स्थित कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में मुख्य वक्ता विधायक देवेशकान्त सिंह ने कहा कि लाखों कार्यकर्ताओ के त्याग व बलिदान से पार्टी शून्य से शिखर तक पहुंची है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व और 'नेशन फर्स्ट' की विचारधारा की जीत है। समारोह की अध्यक्षता भाजपा जिला पश्चिमी के अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी व संचालन जिला उपाध्यक्ष तेजनारायण शर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन बैजू कुशवाहा ने किया। समारोह को जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सम्राट कुमार गुप्ता, जिला प्रभारी दिनकर पंडित, जिला उपाध्यक्ष कुमारी ममता, प्रो. राजेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ. अमरेन्द्र झा, शिक्षक रामपुकार सिंह, विश्वनाथ महादेव, सन्नी सिंह, शिवम कुमार, करण कुमार, विशाल कुमार सहित दर्जनों व्यक्तियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को ज्यादातर बूथों पर सुने जाने वाले 31 पंचायतों के अध्यक्ष को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समारोह में जिला उपाध्यक्ष रामनरेश मालाकार, केशव चौबे, अजय गुप्ता, गीता कुमारी, मंत्री नवीन ठाकुर, ललिता देवी, हरेराम मिश्र, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार साह, रितेश कुमार, याचना शाही, अब्दुल रहमानी, विशाल गुप्ता, जितेन्द्र राम सहित जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और भारी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


