सर्वेक्षण में 60 प्रजातियों के पक्षियों की पहचान

Pankaj Rakesh हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

सरैया के रेवाघाट में गंडक नदी किनारे मंगलवार को पक्षियों का सर्वेक्षण किया गया। विशेषज्ञों ने 60 प्रजातियों की पहचान की, जिनमें 10 प्रवासी हैं। यह सर्वेक्षण नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन के गैप फिलिंग प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया गया है। अब तक बिहार के 14 जिलों में 265 प्रजातियों का रिकॉर्ड जुटाया गया है।

सर्वेक्षण में 60 प्रजातियों के पक्षियों की पहचान

सरैया, हिसं। रेवाघाट स्थित गंडक नदी किनारे मंगलवार को पक्षियों का सर्वेक्षण किया गया। पक्षी विशेषज्ञ राहुल कुमार, अविनाश कुमार और शिवनाथ कुमार ने बताया कि नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन, बेंगलुरु के गैप फिलिंग प्रोजेक्ट के तहत सर्वेक्षण किया गया है। रेवाघाट में गंडक नदी किनारे एक घंटे के भीतर 60 प्रजातियों के पक्षियों की पहचान की गई, जिनमें 10 प्रवासी और शेष स्थानीय प्रजातियां शामिल हैं। पक्षी विशेषज्ञों ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य बिहार के उन क्षेत्रों में पक्षियों का अभिलेख तैयार करना है, जहां अब तक सर्वेक्षण नहीं हुआ है। अब तक बिहार के 14 जिलों में सर्वेक्षण कर 265 प्रजातियों का रिकॉर्ड जुटाया जा चुका है।

गणिनाथ सहनी, पर्यावरणविद् सुबोध कुमार और स्थानीय तरबूज उत्पादक किसान मौजूद रहे।

Pankaj Rakesh

लेखक के बारे में

Pankaj Rakesh

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।