मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला से चेन झपटी
मुजफ्फरपुर में बाइकर्स गैंग ने शुक्रवार सुबह एक महिला रामसखी देवी से सोने की चेन छीन ली। महिला सुबह की सैर पर थी जब अपराधियों ने पता पूछने के बहाने उसे रोका। चेन छिनने के बाद वे अघोरिया बाजार की ओर भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाइकर्स गैंग के अपराधियों ने शुक्रवार सुबह सात बजे पता पूछने के बहाने महिला रामसखी देवी के गले से सोने की चेन छीन ली। घटना के वक्त महिला कच्ची-पक्की चौक की ओर से मॉर्निंग वॉक कर सद्भावना नगर स्थित घर लौट रही थी। चेन छीनने के बाद बदमाश अघोरिया बाजार की ओर भाग निकले। घटना को लेकर पीड़िता ने कच्ची-पक्की ओपी में केस दर्ज कराया है। सीसीटीवी में दोनों अपराधियों की तस्वीर कैद हो गई है।घटना की सूचना पर पुलिस ने फुटेज की जांच की। इसमें जिस बाइक पर अपराधी सवार थे उसका नंबर साफ दिख रहा है।
फुटेज में दिख रहा है कि आगे वाला अपराधी हेलमेट व पीछे वाला कैप पहने हुआ था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सद्भावना नगर स्थित आवास से मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकली थी। लौटने के दौरान अतरदह रोड में बाइक सवार दो युवक उसके पास आकर रुके और बोले कि उनको आगे वाली गली में जाना है। उसका रास्ता बताइए। वह पता बताने लगी। इसी बीच बाइक पर पीछे बैठे अपराधी ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन ली। इसके बाद दोनों अघोरिया बाजार की ओर फरार हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


