Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBikers Gang Increases Crime in Muzaffarpur Two Mobile Thefts in Four Hours
बाइकर्स गैंग ने चार घंटे में दो लोगों के झपट लिए मोबाइल

बाइकर्स गैंग ने चार घंटे में दो लोगों के झपट लिए मोबाइल

संक्षेप: मुजफ्फरपुर के कांटी इलाके में बाइकर्स गैंग का आतंक बढ़ गया है। गुरुवार को सदातपुर मोड़ के पास चार घंटे के भीतर दो लोगों के मोबाइल छिनने की घटनाएँ हुईं। पत्रकार प्रसन्न कुमार सिंह से मोबाइल छीना गया,...

Fri, 5 Sep 2025 04:32 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बाइकर्स गैंग का उत्पात कांटी इलाके में काफी बढ़ गया है। गुरुवार को सदातपुर मोड़ के पास चार घंटे के अंदर दो लोगों के मोबाइल बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट लिए। रात करीब साढ़े सात बजे हिन्दुस्तान के पत्रकार प्रसन्न कुमार सिंह अपने ऑफिस के बाहर सर्विस लेन पर मोाबइल पर बात कर रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और तेजी से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की ओर भाग निकले। घटना के वक्त सदातपुर मोड़ के निकट ही कुछ दूरी पर पुलिस की टीम भी एनएच पर खड़ी थी।

स्थानीय चाय दुकानदार ने बताया कि इससे पहले साढ़े तीन बजे दिन में भी यहीं पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक राहगीर का मोबाइल झपट लिया था। चार घंटे के अंदर दो घटनाओं को अंजाम दिया गया। प्रसन्न कुमार सिंह ने घटना की सूचना कांटी थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डायल 112 और कांटी थाने की गश्ती टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। छिनतई के कुछ मिनट बाद ही मोबाइल बंद हो गया। छानबीन के लिए आई गश्ती टीम ने थाने में आवेदन देने की सलाह दी है।