Muzaffarpur News: डोसा खाकर लौट रही महिला का चेन छीना
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र में बाइकर गैंग ने एक महिला से चेन झपट ली। घटना गुरुवार रात हुई जब महिला डोसा खाकर लौट रही थी। राहगीरों ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे। पुलिस स्टेशन में शिकायत नहीं की गई है।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। काजी मोहम्मदपुर थाना के लेनिन चौक के पास गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे बाइकर गैंग के शातिरों ने महिला के गले से चेन झपट ली। वह छाता चौक से डोसा खाकर लौट रही थी। शोर मचाने पर राहगीरों ने बाइक सवार बदमाशों को घेरने का प्रयास किया, लेकिन वे लहेरियाकट मारते हुए माड़ीपुर की ओर फरार हो गए। काजी थानेदार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़ित महिला मझौलिया रोड की निवासी है। उसने थाना में आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।


