Muzaffarpur News: महिला के गले से दो लाख की चेन छीनी
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Muzaffarpur News: दोपहर ढाई बजे बच्चे को स्कूल से लाने जा रही थी पीड़िता पहले से घात

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया आदर्श ग्राम रोड नंबर-1 में सोमवार की दोपहर बाइक सवार बदमाश ज्योति झा के गले से दो लाख रुपये के मंगलसूत्र और सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। बताया गया कि महिला करीब ढाई बजे अपने बच्चे को स्कूल से लाने जा रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसके गले से मंगलसूत्र और चेन झपट ली। पीड़िता मूल रूप से मोतिहारी की रहने वाली है। वर्तमान में वह अयाची ग्राम मोहल्ले में बीते नौ साल से घर बनाकर रह रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंची अहियापुर थाने की पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है।
इधर, अहियापुर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि मामले में महिला के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


