श्रीराममंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान की जागरूकता को लेकर रविवार को बाइक रैली निकाली जाएगी। महानगर अभियान प्रमुख कृष्ण मुरारी भरतिया ने बताया कि मोदफलपुर (मुजफ्फरपुर) महानगर के अंतर्गत आने वाले 11 नगरों के 104 बस्ती से श्रीराम मंदिर निर्माण को बाइक रैली निकाली जाएगी। सभी बस्ती रैली का एकीकरण मुजफ्फरपुर क्लब में होगा। प्रचार प्रमुख प्रभात कुमार ने बताया कि रैली में भगवा झंडा, गाजा-बाजा व भगवान श्रीराम का कटआउट भी शामिल होगा, जो शहर के विभन्नि मार्गों से होते हुए पुनः मुजफ्फरपुर क्लब पहुंचेगा।
उधर, निधि समर्पण अभियान के दूसरे दिन सिकंदरपुर बांध पर राशि संग्रह की गई। श्रीराणी सती बस्ती के हिसाब प्रमुख प्रिंशु मोदी ने बताया कि श्रीराम भक्त श्रीराम मंदिर के लिए श्रद्धा से सहयोग कर रहे हैं। मौके पर सुकेश कुमार, स्वदेश कुमार, भोला चौधरी, अमित रंजन, संजय नागवंशी, यश कुमार, रवि झा, रामू मंडल, शम्भू चौधरी, रीता देवी, गौरव व गुड्डू पासवान भी थे।