केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर निकाली बाइक रैली
केंद्र सरकार के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूरा होने पर बोचहां विधायक बेबी कुमारी की ओर से विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली निकाली गई। इस बीच विधानसभा क्षेत्र के मुशहरी, बोचहां व अहियापुर मंडल के भाजपा व...
केंद्र सरकार के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूरा होने पर बोचहां विधायक बेबी कुमारी की ओर से विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली निकाली गई। इस बीच विधानसभा क्षेत्र के मुशहरी, बोचहां व अहियापुर मंडल के भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के चार साल- बेमिसाल, साफ़ नीयत सही विकास- मोदी जी का लगातार प्रयास आदि नारे लगाए। इससे पूर्व जीरो माइल चौक स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक स्थल से विधायक बेबी कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली जीरोमाइल से बखरी, बोचहां आदि गोपालपुर, शर्फुद्दीनपुर,आथर, विंदा, द्वारिकानगर, नरौली, मणिका होते मुशहरी प्रखंड मुख्यालय पर समाप्त हुई। रैली का नेतृत्व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष साहेब कुमार साह ने किया। मौके पर मुशहरी मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार शर्मा, सतीश कुमार, बोचहां मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, रविकांत, नवनीत सिंह, गुड्डू तिवारी, रौनक सिंह, सत्यनारायण चौधरी, कमलेश्वर पंडित, चंदन सिंह, राजेश दास, विनय सिंह, विनय पाठक, पंसस राजेश शर्मा, जयकिशुन सहनी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।