सीआईएसएफ के निरीक्षक की पत्नी के गले से सोने की चेन झपटी

Mar 17, 2026 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में बाइकर्स गैंग ने सीआईएसएफ के निरीक्षक अनंत कुमार निराला की पत्नी मधु कुमारी से सोने की चेन झपट ली। यह घटना भगवानपुर ओवरब्रिज के पास हुई। दो बदमाशों ने हैंड कटर से चेन काटकर भाग गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

सीआईएसएफ के निरीक्षक की पत्नी के गले से सोने की चेन झपटी

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने सीआईएसएफ के निरीक्षक अनंत कुमार निराला की पत्नी मधु कुमारी के गले से सोने की चेन झपट ली। घटना रविवार की शाम करीब 4:30 बजे सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर से गोबरसही चौक के बीच की है। बाइक सवार दो बदमाशों ने हैंड कटर से चेन काटकर वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता मधु कुमारी ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिह्नित कर रही है।एफआईआर में मधु कुमारी ने बताया है कि वह कांटी थाना क्षेत्र के एनटीपीसी के टाउनशिप एरिया में रहती है।

वह रविवार की शाम अपने पति अनंत कुमार निराला के साथ पैदल भगवानपुर ओवरब्रिज पार कर गोबरसही की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उनके पास अपनी गाड़ी धीमी कर दी। कुछ ही देर में एक बदमाश ने उनके गले पर हाथ दिया और किसी कटर से चेन काटकर भगवानपुर की ओर भाग निकले। बदमाश तेज रफ्तार बाइक पर थे और बाइक का नंबर प्लेट ढंका हुआ था। एक बदमाश हेलमेट पहने था, जबकि दूसरा चेहरे पर कपड़ा बांधे हुआ था। सदर थानेदार अस्मित कुमार का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।