Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBihar Youth Karishma Aziz Sparks Controversy with Fake Video Police Action Taken
नेपाल के जेन-जी जैसा हिंसा भड़काने की मुजफ्फरपुर की युवती ने रची थी साजिश

नेपाल के जेन-जी जैसा हिंसा भड़काने की मुजफ्फरपुर की युवती ने रची थी साजिश

संक्षेप:

बिहार के मुजफ्फरपुर की करिश्मा अजीज नामक युवती ने एक फेक वीडियो शेयर कर नेपाल जैसे विरोध प्रदर्शन को भड़काने की कोशिश की। पुलिस ने उसे साइबर थाने में गिरफ्तार किया है। वीडियो में दावा किया गया था कि बिहार में चुनाव के बाद विरोध प्रदर्शन हो रहा है, जो कि गलत था।

Nov 18, 2025 04:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार में नेपाल के जेन जी जैसी आग भड़काने की मुजफ्फरपुर की एक युवती ने साजिश रची थी। उसने एक्स हैंडल पर एक फेक वीडियो डालकर इस संबंध में पोस्ट किया था। साइबर थाने में उक्त किरश्मा अजीज नामक युवती पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुजफ्फरपुर पुलिस के साइबर सेल के एएसआई के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। करिश्मा अजीज ने फेक वीडियो वायरल किया था। जिसको लेकर उसने बिहार में चुनाव में गड़बड़ी के बाद प्रदर्शन की बात बताकर पोस्ट डाला था। मुजफ्फरपुर पुलिस ने इसे नेपाल जैसा हिंसा भड़काने की करतूत मानकर कार्रवाई कार्रवाई कर रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एएसआई दयाल नारायण सिंह ने प्राथमिकी में कहा है कि वह वर्तमान में साइबर थाना, मुजफ्फरपुर में पदस्थापित है। 16 नवंबर की शाम थाना पर उपस्थित था। उसी दौरान जिला के सोशल मीडिया कोषांग से सूचना मिली कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर (x) पर करिश्मा अजिज नामक युवती (आईडी-@KarishmaAziz_) के द्वारा बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की मतगणना समाप्ति के उपरांत ‘बिहार में सड़कों पर युवाओं का विरोध प्रदर्शन’ बताते हुए एक भ्रामक वीडियो वायरल किया जा रहा है। जबकि बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की मतगणना समाप्ति के उपरांत किसी प्रकार का ऐसा वास्तविक विरोध-प्रदर्शन दर्ज नहीं हुआ है। उक्त वायरल वीडियो नकली व भ्रामक होने के बावजूद वास्तविक प्रदर्शन का रूप देकर सोशल मीडिया पर प्रकाशित किया गया है। यह आम जनता के बीच नफरत, अशांति एवं दंगा भड़काने की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास है। प्राप्त जानकारी के करिश्मा अजीज नामक युवती मुजफ्फरपुर की निवासी है। एएसआई ने एफआईआर में लिखा है कि हाल ही में नेपाल में हुए हिंसक प्रदर्शनों के संदर्भ में सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में भ्रामक एवं उत्तेजक सामग्री साझा की गई। उक्त युवती के हैंडल से प्रसारित किए जा रहे वीडियो की सामग्री एवं प्रस्तुति से ऐसा प्रतीत होता है कि वह बिहार में भी नेपाल के जेन-जी जैसा हिंसक विरोध-प्रदर्शन का वातावरण तैयार करने अथवा उसे उकसाने का प्रयास कर रही है। करिश्मा अजीज की यह कृत्य जन-शांति भंग करने, अफवाह फैलाने एवं समाज में वैमनस्य उत्पन्न करने वाला संज्ञेय अपराध है।