कॉलेज कर्मियों ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन, वार्ता विफल

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ के आह्वान पर बीआरएबीयू के 42 कॉलेजों में कर्मचारियों ने भोजनावकाश के दौरान थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। कुलपति के साथ वार्ता के दौरान 10 सूत्री मांगों पर सहमति बनी, लेकिन दैनिकभोगी कर्मचारियों के मुद्दे पर वार्ता विफल हो गई। आंदोलन जारी रहेगा।

कॉलेज कर्मियों ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन, वार्ता विफल

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी प्रक्षेत्रीय संघ के आह्वान पर शुक्रवार को बीआरएबीयू के 42 अंगीभूत महाविद्यालयों में कर्मचारियों ने थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कर्मचारियों ने भोजनावकाश के दौरान किया।एमएसकेबी कॉलेज में डॉ. निशांत शेखर के नेतृत्व में, एलएस कॉलेज में डॉ. आनंद कुमार सिंह के नेतृत्व में, आरडीएस कॉलेज में कार्तिक पुर्णेंदु के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस बीच कुलपति द्वारा संघ के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए कुलपति कार्यालय बुलाया गया। वार्ता में कुलसचिव, कुलानुशासक, नैक सलाहकार, वित्तीय परामर्शी आदि पदाधिकारी मौजूद थे। कर्मचारियों की 10 सूत्री मांगों पर सहमति बनी, लेकिन दैनिकभोगी कर्मचारियों के मुद्दे पर वार्ता विफल हो गई।

प्रक्षेत्रीय मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि आंदोलन का कार्यक्रम जारी रहेगा। अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि हमारा आंदोलन जारी रहेगा और इसे और भी धारदार बनाया जाएगा। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ के सचिव अमूल्य कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशाशन का यह तानाशाही रवैया नहीं चलने दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।