15 सूत्री मांगों को लेकर कॉलेज कर्मचारियों का धरना
बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बुधवार को बीआरएबीयू के सभी अंगीभूत कॉलेजों के कर्मचारियों ने विवि परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने कुलपति को 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा और लंबित वेतन व यूआर पर कार्रवाई की मांग की।

मुजफ्फरपर, प्रमुख संवाददाता। बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर बुधवार को बीआरएबीयू के सभी अंगीभूत कॉलेजों के कर्मचारियों ने विवि परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने 15 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय को ज्ञापन भी सौंपा।संघ के राजीव कुमार और डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि पिछले छह और सात मई को कार्य बहिष्कार के बाद भी शिक्षा विभाग ने महासंघ से वार्ता नहीं की है। कर्मचारियों ने वीसी से मांग की कि वह इस मामले में पहल कर समस्या का समाधान कराए। अंगीभूत कर्मचारियों के साथ प्रिया रानी राय डिग्री कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन किया।
कॉलेज के कर्मचारी लंबित वेतन देने और यूआर पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इससे पहले सोमवार को भी कॉलेज के कर्मचारियों ने विवि परिसर में प्रदर्शन किया था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Mrityunjay Kumarशॉर्ट बायो: मृत्युंजय कुमार पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में हेल्थ और हायर एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मृत्युंजय कुमार, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में हेल्थ और हायर एजुकेशन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में हिन्दुस्तान पटना से की। इसके बाद नई दुनिया दिल्ली, अमर उजाला नोएडा और गोरखपुर, हिन्दुस्तान गोरखपुर, दैनिक जागरण पटना, हिन्दुस्तान भागलपुर, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर और अब हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में दैनिक जागरण में इन्हें डिजिटल बिहार प्रभारी बनाया गया। इसके बाद दैनिक जागरण पटना के सिटी जागरण टीम का प्रभारी बनाया गया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
पीजी हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंट पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा।
विशेषज्ञता
हेल्थ, एजुकेशन, कला संस्कृति, साहित्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


