बीएड प्रवेश परीक्षा का प्रॉस्पेक्टस जारी
मुजफ्फरपुर में कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा का प्रॉस्पेक्टस जारी किया। उन्होंने इसे शिक्षण पेशे के प्रति प्रतिबद्ध विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया। परीक्षा में विषयज्ञान और शैक्षणिक कौशल का परीक्षण होगा। प्रो. संजय कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

मुजफ्फरपुर। दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा का प्रॉस्पेक्टस मंगलवार को कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने जारी किया। इस दौरान वीसी ने कहा कि बीआरए बिहार विवि को बीएड के संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आयोजित का अवसर मिलना गौरव और प्रसन्नता का विषय है। यह परीक्षा शिक्षण पेशे के प्रति प्रतिबद्ध विद्यार्थिओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसमें शिक्षक बनने के लिए विषयज्ञान और शैक्षणिक कौशल दोनों का परीक्षण होता है। वीसी ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेवारी को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से आयोजित करने की प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया। साथ ही राज्य नोडल अधिकारी प्रो. संजय कुमार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
लेखक के बारे में
Mrityunjay Kumarशॉर्ट बायो: मृत्युंजय कुमार पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में हेल्थ और हायर एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मृत्युंजय कुमार, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में हेल्थ और हायर एजुकेशन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में हिन्दुस्तान पटना से की। इसके बाद नई दुनिया दिल्ली, अमर उजाला नोएडा और गोरखपुर, हिन्दुस्तान गोरखपुर, दैनिक जागरण पटना, हिन्दुस्तान भागलपुर, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर और अब हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में दैनिक जागरण में इन्हें डिजिटल बिहार प्रभारी बनाया गया। इसके बाद दैनिक जागरण पटना के सिटी जागरण टीम का प्रभारी बनाया गया।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
पीजी हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंट पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा।
विशेषज्ञता
हेल्थ, एजुकेशन, कला संस्कृति, साहित्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


