नामांकन से परीक्षा तक पर आज प्रेजेंटेशन देगा विवि

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में बीआरए बिहार विवि नामांकन और परीक्षा की स्थिति पर प्रेजेंटेशन देगा। यह प्रेजेंटेशन वीसी द्वारा लोकभवन में किया जाएगा। सरकार ने विवि से 11 बिंदुओं पर जानकारी मांगी है, जिसमें नए डिग्री कॉलेजों की प्रगति और अनुदान की स्थिति शामिल है। मंगलवार को होने वाला एक अन्य प्रेजेंटेशन स्थगित कर दिया गया है।

नामांकन से परीक्षा तक पर आज प्रेजेंटेशन देगा विवि

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि सोमवार को लोकभवन में नामांकन से लेकर परीक्षा तक पर अपना प्रेजेंटेशन देगा। यह प्रेजेंटेशन वीसी देंगे। सरकार ने विवि को 11 बिंदुओं पर अपना प्रेजेंटेशन देने के लिए पत्र भेजा था। इसमें नामांकन की स्थिति, परीक्षा का सत्र कितना देर है। समर्थ पोर्टल की क्या स्थिति है, नए डिग्री कॉलेजों में कहां तक क्या प्रगति हुई। सरकार की राशि की उपयोगिता की क्या स्थिति है। अनुदानित कॉलेजों को कितना अनुदान मिला कितना बाकी, विवि में नशा मुक्ति अभियान चला या नहीं, इनकी जानकारी देनी है। मंगलवार को भी विवि की एक प्रेजेंटेशन लोकभवन में होनी थी, लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया है।

मंगलवार को होने वाले प्रेजेंटेशन में विवि को पूरी अपनी गतिविधियों के बारे में बताना था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।