लाइब्रेरी की किताबों में लगेंगे बार कोड

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू के कुलपति ने यूएमआईएस मॉड्यूल के कार्यान्वयन के लिए बैठक की। सभी 12 मॉड्यूल को लागू करने का निर्देश दिया गया। केंद्रीय लाइब्रेरी में बार कोडिंग की जाएगी, जिससे छात्रों को ऑनलाइन किताबों की जानकारी मिलेगी। इसके अलावा, हॉस्टल और अन्य मॉड्यूल की समीक्षा की गई।

लाइब्रेरी की किताबों में लगेंगे बार कोड

मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू के कुलपति दिनेश चंद्र राय ने बुधवार को गेस्ट हाउस में यूएमआईएस मॉड्यूल को लेकर बैठक की। बैठक में रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा, सीसीडीसी प्रो. टीके डे और सभी मॉड्यूल के प्रभारी मौजूद थे। कुलपति ने कहा कि यूएमआईएस के सभी 12 मॉड्यूल को पूरी तरह से लागू किया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाए। बैठक में तय किया गया कि केंद्रीय लाइब्रेरी की किताबों में बार कोडिंग की जाए। इससे ऑनलाइन किताबों की जानकारी छात्रों को मिल सकेगी। यूएमआईएस पर कैंटीन माड्यूल, एचआर मॉड्यूल, लैब मॉड्यूल आदि की समीक्षा की गई। हॉस्टल मैनेजमेंट के मॉड्यूल को पूरी तरह से सक्रिय करने को कहा गया।

इलेक्शन मॉड्यूल और एलुमिनी मॉड्यूल को भी जल्द लागू करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा में कर्मचारियों की कमी की भी बात सामने आयी। निर्देश दिया गया कि ऑपरेटर से सभी डाटा फीड कराया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।