
बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष के निधन पर शोक
बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा का 105 वर्ष की आयु में निधन हुआ। उन्होंने 50 वर्षों तक शिक्षकों के लिए कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया। उनके निधन पर शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। संघ के सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष सह संरक्षक बृजनंदन शर्मा के निधन पर शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को जिले में अलग-अलग संघ ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धाजंलि दी। स्व. शर्मा जहानाबाद के मनिआवा गांव के रहने वाले थे। उन्होंने 50 वर्षों से अधिक समय तक शिक्षकों के कई बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया और अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रमंडलीय संगठन प्रभारी लखन लाल निषाद ने कहा कि शिक्षकों के लिए यह अपूरणीय है। शिक्षकों को संघर्ष के माध्यम से उचित सम्मान दिलाने वाले नेता हमारे संरक्षक भी थे।
उनका जीवन शिक्षकों के लिए समर्पित रहा है। वे हम सभी के मार्गदर्शक के साथ ही प्रेरणास्रोत भी रहे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह विधान पार्षद (तिरहुत स्नातक) बंशीधर बृजवासी, जिलाध्यक्ष राजेश यादव, सुधांशु कुमार, अशोक तिवारी, रजनीश कुमार ,अनिल ठाकुर, ललित मिश्रा, संजय कुमार राय ,सुधीर सहनी, शमशाद अहमद साहिल समेत अन्य रहे। 105 वर्ष की अवस्था में निधन बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के पुरोधा ब्रजनंदन शर्मा का 105 वर्ष की अवस्था में निधन हुआ। मुजफ्फरपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने निधन पर शोक व्यक्त किया। प्रधान सचिव पवन कुमार प्रतापी और जिला अध्यक्ष अभय कुमार निर्भय ने कहा कि शर्मा का निधन संघ के लिए बड़ी क्षति है। पांच दशकों तक उन्होंने राज्य ही नहीं, देश के शिक्षकों एवं शिक्षा में व्यापक सुधारों के लिए बड़े-बड़े आंदोलनों का नेतृत्व किया। वे शिक्षक संघ के मजबूत स्तंभ थे। संरक्षक रघुवंश प्रसाद सिंह, भूप नारायण पाण्डेय, वैधनाथ पाठक आदि ने शोक व्यक्त किया। फोटो पंकज

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




