गोप गुट की जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष नागेश्वर ठाकुर का निधन

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर में बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट के पूर्व अध्यक्ष नागेश्वर ठाकुर का मंगलवार सुबह 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार सिकंदरपुर मुक्ति धाम में हुआ। शिक्षकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उनकी सेवाओं को याद किया।

गोप गुट की जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष नागेश्वर ठाकुर का निधन

मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट की जिला इकाई के पूर्व अध्यक्ष नागेश्वर ठाकुर का मंगलवार सुबह निधन हो गया। 78 वर्ष की आयु में उन्होंने मिठनपुरा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे बीते कुछ दिनों से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार सिकंदरपुर मुक्ति धाम में किया गया। उनके निधन पर शिक्षकों ने शोक जताया और श्रद्धाजंलि अर्पित की। कहा कि उन्होंने हमेशा शिक्षकों के हित के लिए आवाज उठाई व हर कदम पर उनका साथ दिया। शोक जताने वालों में बिहार राज्य लोकल बॉडीज एम्पलाई फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार सिंह, वरीय अधिवक्ता रवींद्र प्रसाद सिंह, अवनीश कुमार, सत्येंद्र ठाकुर, अशोक कुमार, पांडव कुमार, ईं. अमरेंद्र कुमार, ललन कुमार, डॉ. अभिषेक ओझा, भारत स्काउट गाइड के दिलीप कुमार, मदन मोहन कुमार आदि शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।