बरुराज में छिनतई के 85 हजार रुपये कटिहार में जब्त, लुटेरा फरार
मुजफ्फरपुर में एक दंपती से छीने गए 85,000 रुपए कटिहार में लुटेरे के घर से मिले। 27 मई को संजीत कुमार ने बैंक से पैसे निकाले थे, जो बदमाशों ने छीने। बिहार एसटीएफ ने कार्रवाई की और लुटेरे सुजल कुमार के घर छापेमारी कर पैसे और अन्य सामान बरामद किए।

मुजफ्फरपुर, प्रसं। बरुराज में दंपती से छीने गए 85 हजार रुपए कटिहार में लुटेरे के घर से मिले। वारदात के 10 दिन के बाद बिहार एसटीएफ ने कटिहार के कोढ़ा थाने के जुराबगंज में लुटेरे के घर छापेमारी की। आरोपित हिस्ट्रीशीटर सुजल कुमार एसटीएफ व कटिहार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने सुजल के घर की तलाशी ली। इसमें बरुराज से छीने गए 85 हजार रुपए के आलावा चांदी की दो जोड़ी पायल, एक अंगूठी बरामद की गई।बीते 27 मई को कथैया थाने के थतियां निवासी संजीत कुमार ने मोतीपुर स्थित बैंक से 85,000 रुपए की निकासी की थी।
वह पत्नी के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था। रुपए पत्नी के पर्स में थे। बरुराज थाना के धूमनगर बखरी में नोनिया टोला के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर बैग छीन लिया। झटका लगा तो संजीत की पत्नी चलती स्कूटी से नीचे गिर गई। इसके बावजूद संजीत ने सिंगैला पुल तक दोनों बदमाशों का पीछा किया था। संजीत के आवेदन पर इस घटना की एफआईआर बरुराज थाने में दर्ज की गई थी। पुलिस की छानबीन में कोढ़ा गिरोह की संलिप्तता सामने आई। तब बिहार एसटीएफ ने छापेमारी कर रुपए बरामद कर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


