Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBihar STF Arrests Two Criminals for Stealing Truck Loaded with 78 Lakh Rupees Worth of Cosmetics
मुजफ्फरपुर में वांटेड गयाजी के दो अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में वांटेड गयाजी के दो अपराधी गिरफ्तार

संक्षेप:

बिहार एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर जिले में कांटी में 78 लाख रुपये का कॉस्मेटिक उत्पाद से भरा ट्रक गायब करने के मामले में दो अपराधियों नीरज कुमार और रोहित यादव को गयाजी से गिरफ्तार किया। दोनों ने चोरी का माल ट्रक वाले से खरीदा था। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से प्रयास किया था।

Dec 08, 2025 01:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कांटी में 78 लाख रुपये का कॉस्मेटिक उत्पाद से भरा ट्रक गायब करने के मामले में बिहार एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर जिले में वांटेड दो अपराधियों को गयाजी से गिरफ्तार किया है। दोनों ने चोरी का माल ट्रक वाले से खरीद लिया था। पुलिस दोनों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। बिहार एसटीएफ को इनका ब्योरा भेजा गया था। एसटीएफ ने शनिवार की रात दोनों को गयाजी से गिरफ्तार कर कांटी थाने की पुलिस को सौंप दिया है। बिहार एसटीएफ के अनुसार गयाजी के परैया थाने के मुबारकपुर निवासी नीरज कुमार और पंचानपुर थाने के शहबाजपुर निवासी रोहित यादव को गिरफ्तार किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों से कांटी थाने की पुलिस ने पूछताछ की है। नीरज कुमार के विरुद्ध गयाजी और मुजफ्फरपुर में हत्या के प्रयास व लूट सहित तीन कांड दर्ज हैं। गुरुग्राम के सुशांत लोक थाने के सेक्टर चार निवासी कॉस्मेटिक कंपनी के मैनेजर राजेश कुमार सिंह ने गत एक अक्टूबर को कांटी में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया था कि 17 सितंबर को असम के कामरूप से 78.32 लाख रुपये का कॉस्मेटिक उत्पाद पटना के महुली रोड स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान के लिए बुक कराया गया था। ट्रक का मालिक माल लेकर असम से चालक के साथ निकला। 23 सितंबर को पटना में माल नहीं पहुंचने पर ट्रक का लोकेशन लिया गया। ट्रक के चालक शिवप्रसाद राय ने कॉल पर बताया कि उसने गाड़ी चांदनी चौक तक पहुंचाकर ट्रक मालिक को सौंप दिया था। मैनेजर ने ट्रक के मालिक, उसके पुत्र और ट्रक चालक द्वारा असम से बुक कॉस्मेटिक सामान बेच देने की आशंका जताई। ट्रक ओनर दरभंगा के चंदौना निवासी उदय कुमार मिश्रा, इसके पुत्र सौरभ मिश्रा और चालक शिवप्रसाद राय को नामजद करते हुए एफआआईआर दर्ज कराई गई थी। अपराधियों का सुराग मिलने पर पुलिस ने गयाजी में छापेमारी कर चोरी गया कुछ सामान बरामद किया था। इसके बाद से पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।