फाइनेंस कंपनी से लूट में वांटेड तुर्की का शातिर बजरंगी यादव पटना से गिरफ्तार

Apr 18, 2026 07:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

बिहार एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर के बजरंगी यादव को पटना से गिरफ्तार किया है। वह 2019 में वैशाली के भारत फाइनेंस कंपनी से 4.93 लाख रुपये की लूट में शामिल था। सात साल से फरार चल रहे बजरंगी को गिरफ्तार कर 75,000 रुपये और मोबाइल जब्त किए गए हैं।

फाइनेंस कंपनी से लूट में वांटेड तुर्की का शातिर बजरंगी यादव पटना से गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, प्रसं। मुजफ्फरपुर और वैशाली में डकैती व लूट के तीन कांडों के आरोपित तुर्की थाना के सुमेरा चकिया गांव निवासी बजरंगी यादव को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार एसटीएफ की टीम ने उसे बोरिंग रोड पटना से शुक्रवार की शाम में गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे वैशाली थाना को सुपुर्द कर दिया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।वैशाली के खरौना गेट के पास स्थित भारत फाइनेंस कंपनी की शाखा से 4.93 लाख रुपये लूट मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। छह अपराधियों ने 17 अक्टूबर 2019 की दोपहर इस शाखा में धावा बोला था।

हथियार के बल पर लूटपाट की थी। इसको लेकर शाखा प्रबंधक मंजय कुमार ने वैशाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। छानबीन में बजरंगी यादव की भी संलिप्तता सामने आई थी। सात साल से फरार चल रहे हैं इस आरोपित का सुराग मिलने के बाद घेराबंदी कर बिहार एसटीएफ ने उसे शुक्रवार की शाम गिरफ्तार किया। उसके पास से 75,000 रुपये और मोबाइल जब्त किये गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।