Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBihar STET Objection Fee Refund for Candidates by December
एसटीईटी अभ्यर्थियों को अतिरिक्त शुल्क दिसंबर में मिल जाएंगे वापस

एसटीईटी अभ्यर्थियों को अतिरिक्त शुल्क दिसंबर में मिल जाएंगे वापस

संक्षेप:

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने एसटीईटी की औपबंधिक उत्तर कुंजी पर आपत्ति के लिए अधिक शुल्क देने वाले अभ्यर्थियों को दिसंबर तक अतिरिक्त राशि लौटाने की घोषणा की है। अभ्यर्थियों को पिता के नाम में सुधार करने का अवसर 3 दिसंबर तक दिया गया है। परीक्षा 14 अक्तूबर से 16 नवंबर तक आयोजित हुई थी।

Sun, 30 Nov 2025 08:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) की औपबंधिक उत्तर कुंजी पर आपत्ति के दौरान जिन अभ्यर्थियों को शुल्क ज्यादा देने पड़े हैं, उन्हें यह अतिरिक्त राशि दिसंबर तक लौटा दी जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपने एक निर्देश के दौरान यह जानकारी साझा की है। समिति ने कहा है कि अभ्यर्थियों को पिता के नाम वाले सेक्शन में सुधार का अवसर दिया गया है। अभ्यर्थी तीन दिसंबर तक इसमें सुधार कर सकते हैं। इसके बाद सुधार या बदलाव का कोई अवसर नहीं मिलेगा। परीक्षा 14 अक्तूबर से 16 नवंबर तक राज्यभर में हुई थी। समिति के अनुसार महिला अभ्यर्थी तीन दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपने आवेदन संख्या या लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर अपने पिता का नाम अपडेट कर सकती हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एसटीईटी में औपबंधिक उत्तर कुंजी जारी की गई थी और इसपर आपत्ति दर्ज करने के लिए 28 नवंबर तक का समय दिया गया था। इसमें प्रति सवाल 50 रुपये निर्धारित किये गये थे, इसके साथ ही यह निर्देश भी दिया गया था कि अगर पांच से अधिक सवाल पर अभ्यर्थी आपत्ति करते हैं तो अधिकतम 250 रुपये ही लगेंगे। इसके बाद भी छह-सात सवालों पर अभ्यर्थियों को 300-350 रुपये देने पड़े। बोर्ड ने कहा है कि तकनीकी कारणों से यह नहीं हो पाया है। जिन अभ्यर्थियों ने पांच से अधिक सवाल पर 250 रुपये से अधिक शुल्क दिये हैं, उन्हें दिसंबर के अंत तक यह राशि वापस कर दी जाएगी।