Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBihar STET Exam Continues Until November 16 with Online Centers
16 नवंबर तक चलेगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

16 नवंबर तक चलेगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

संक्षेप:

बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 16 नवंबर तक चलेगी। यह परीक्षा जिले में पांच ऑनलाइन केंद्रों पर हो रही है। परीक्षा दो पेपर में ली जा रही है और अभ्यर्थियों को रैंडमली कंप्यूटर आवंटित किए जा रहे हैं। प्रशासन ने परीक्षा के दौरान कदाचार को रोकने के लिए निगरानी के निर्देश दिए हैं।

Oct 29, 2025 08:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा एसटीईटी 16 नवंबर तक चलेगी। जिले में पांच ऑनलाइन केन्द्रों पर यह परीक्षा हो रही है। 14 अक्टूबर से ही एसटीईटी शुरू है। बीच-बीच में परीक्षा में अंतराल दिया जा रहा है। कभी दो दिन गैप तो कभी तीन दिन के गैप पर परीक्षा ली जा रही है। दो पाली में बुधवार को भी परीक्षा हुई। पहली पाली के लिए अभ्यर्थियों के लिए अंतिम रिपोर्टिंग टाइम 8:30 रखा गया था। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पेपर का लिया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें पेपर एक और पेपर दो में अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। बड़ी संख्या में ऐसे भी अभ्यर्थी हैं जो दोनों ही पेपर की परीक्षा दे रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों की निगरानी को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। अभ्यर्थियों को रैंडमली किया जा रहा कम्प्यूटर का आवंटन कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को रैंडमली कम्प्यूटर का आवंटन किया जा रहा है। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षार्थियों के क्लिक करने की गतिविधियों का भी रिकार्ड रखना है। एजेंसी को इसका जिम्मा दिया गया है। ढाई घंटे की यह परीक्षा ली जा रही है। दिव्यांग परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय दिया जा रहा है।