Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBihar Startup Policy 2022 Workshop Held at LNT College Muzaffarpur
स्टार्टअप युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम

स्टार्टअप युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम

संक्षेप:

एलएनटी कॉलेज मुजफ्फरपुर में बिहार स्टार्टअप पॉलिसी-2022 पर कार्यशाला आयोजित की गई। प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने उद्घाटन किया। छात्रों ने स्टार्टअप और उद्यमिता के पहलुओं को समझा। विशेषज्ञों ने फंडिंग, इनक्यूबेशन और सरकारी योजनाओं पर जानकारी दी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।

Nov 21, 2025 06:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एलएनटी कॉलेज मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को एमआईटी एवं उद्योग विभाग बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में बिहार स्टार्टअप पॉलिसी-2022 विषय पर कार्यशाला हुई। आउटरीच प्रोग्राम के तहत आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या डॉ. ममता रानी ने किया। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लेकर स्टार्टअप, उद्यमिता और नवाचार के विभिन्न पहलुओं को समझा। प्रो. ममता रानी ने कहा कि स्टार्टअप आज के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान तथा आधुनिक तकनीकी समझ प्रदान करते हैं। पूरे कार्यक्रम का संचालन कॉलेज प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. सुनील कुमार ने किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने स्टार्टअप मॉडल, आइडिया डेवलपमेंट, नवाचार की आवश्यकता तथा टीमवर्क जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्रों से संवाद स्थापित किया। कार्यशाला में एमआईटी से आये स्टार्टअप सेल के जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. राकेश कुमार साह व डॉ. अमरेंद्र कुमार ने स्टार्टअप की बुनियादी अवधारणाओं, फंडिंग प्रक्रिया, इनक्यूबेशन सुविधाओं और सरकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। दोनों विशेषज्ञों ने उदाहरणों से बताया कि किस प्रकार एक साधारण विचार भी सही मार्गदर्शन और प्रयासों से सफल स्टार्टअप में परिवर्तित हो सकता है। साथ ही, छात्रों को बिहार स्टार्टअप पॉलिसी 2022, सीड फंड, सरकारी सहायता योजनाएं, मार्केट एनालिसिस और उद्यमिता के अवसरों से भी अवगत कराया गया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए। कार्यक्रम के समापन में एक टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें बीसीए विभाग के तीन छात्रों अनिकेत कुमार, प्रियांशु कुमार और नित्यम राज को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।