एएफसी 'बी' लाइसेंस कोचिंग कोर्स में सकरा के सोनू सफल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर के फुटबॉलर सोनू बाबू ने एआईएफएफ द्वारा आयोजित एएफसी 'बी' लाइसेंस कोचिंग कोर्स पास करके बिहार का नाम रोशन किया है। यह कोर्स पंजाब में आयोजित किया गया था, जिसमें 24 प्रतिभागियों में से 9 सफल हुए। सोनू बाबू वर्तमान में सीजीसी यूनिवर्सिटी के फुटबॉल हेड कोच हैं।

मुजफ्फरपुर, वसं। सकरा केशोपुर के रहने वाले फुटबॉलर सोनू बाबू ने एआईएफएफ (ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन) द्वारा आयोजित एएफसी 'बी' लाइसेंस फुटबॉल कोचिंग कोर्स में उत्तीर्ण होकर बिहार का नाम रोशन किया है। बिहार फुटबॉल के लिए यह बड़ी उपलब्धि बताई गई है। बी लाइसेंस कोर्स दो मॉड्यूल में पंजाब स्थित फुटबॉल किकर्स अकादमी में जनवरी और मार्च माह में आयोजित किया गया था। इस कोर्स का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया, जिसमें कुल 24 प्रतिभागियों में से 9 कोच सफल हुए। सोनू बाबू वर्तमान में सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में फुटबॉल हेड कोच हैं। बिहार फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रसन्नजीत मेहता, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, बिहार महिला फुटबॉल के संयोजक असगर हुसैन ने बधाई दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


