Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBihar s Prosperity Ravi Kishan Praises Modi and Nitish Critiques Tejashwi
पीएम और सीएम के प्रयास से बिहार समृद्धि की ओर अग्रसर : रवि किशन

पीएम और सीएम के प्रयास से बिहार समृद्धि की ओर अग्रसर : रवि किशन

संक्षेप: भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने साहेबगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार की सराहना की और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया। राजू कुमार सिंह ने साहेबगंज को अपराधमुक्त करने का दावा किया और जिला बनाने का लक्ष्य रखा।

Tue, 4 Nov 2025 07:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

साहेबगंज, हिसं। भाजपा सांसद सह भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रयास से बिहार समृद्धि की ओर अग्रसर है। सीएम ने बिहार को सजाया और संवारा है। बिहार की बिटिया के लिए शिक्षा के द्वार खुल गए हैं। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया। कहा कि जिंदगी झंड बा कवना बात के घमंड बा। बाबू एतना नौकरी कहवां से देब। वे मंगलवार को साहेबगंज हाईस्कूल के खेल मैदान में एनडीए प्रत्याशी राजू कुमार सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा मछली पकड़ने के प्रयास पर कहा कि यह बिहार की मछली है, जल्द पकड़ में आनेवाली नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे पहले मंच से साहेबगंज की जनता को प्रणाम किया। वहीं, हर हर महादेव के जयघोष से मैदान गूंज उठा। राजू कुमार सिंह ने कहा कि साहेबगंज को अपराधमुक्त कराया है। उनका लक्ष्य साहेबगंज को जिला बनाना है। उन्होंने कहा कि विरोधी जात पात, अगड़ा-पिछड़ा की राजनीति करते हैं। जनसभा में जदयू प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल सहनी, कुलदीप धनखड़, कृष्ण कुमार सिंह, रामनरेश मालाकार, कुमार सत्यम, ई. राजेश सहनी, वीरेंद्र प्रसाद सिंह, चंद्रिका प्रसाद साहू, सहिंद्र पासवान, विशाल कुमार गुप्ता आदि थे।