Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBihar s Eight Districts Declared Endemic Zones for Iodine Deficiency Special Campaign Launched
हेल्थ अलर्ट: बिहार के कई जिले आयोडीन डिफिशिएंसी से प्रभावित

हेल्थ अलर्ट: बिहार के कई जिले आयोडीन डिफिशिएंसी से प्रभावित

संक्षेप:

बिहार के आठ जिलों में आयोडीन की कमी के एंडेमिक जोन घोषित किए गए हैं। इनमें मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, बेगूसराय, चंपारण, दरभंगा, कटिहार और मधुबनी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चलाकर आयोडिन की कमी...

Oct 16, 2025 12:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

बिहार के आठ जिले आयोडीन की कमी के एंडेमिक जोन में हैं। इन जिलों में मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, बेगूसराय, पूर्वी और पश्चिम चंपारण, दरभंगा, कटिहार और मधुबनी शामिल हैं। एंडेमिक जोन का मतलब जहां किसी खास बीमारी के मरीजों की संख्या ज्यादा हो। इन जिलों में स्वास्थ्य विभाग विशेष अभियान चलाकर आयोडीन की कमी पर सर्वे कराएगा। सर्वे की जिम्मेदारी पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल को दी गई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इन जिलों को पत्र लिखकर इसका निर्देश दिया है। इसके अलावा 21 अक्टूबर को सभी जिलों में आयोडीन की कमी दूर करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 27 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान सभी अस्पतालों में मरीजों को आयोडीन की कमी से होने वाली बीमारियों के बचाव के बारे में बताया जाएगा। बता दें, आठ जिलों में चलने वाले अभियान पर चार लाख रुपये खर्च होंगे।

विभाग का कहना है कि इन जिलों में विशेष अभियान चलाने के साथ निगरानी भी की जाएगी। अभियान के तहत ग्राम स्तर तक आयोडीन का सर्वे किया जाएगा। नमक के नमूने आयोडीन की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। विभाग का कहना है कि आयोडीन की कमी को रोकने के लिए लगातार कार्यशाला की जाएगी। इस काम में आशा कार्यकर्ता और एएनएम को भी लगाया जाएगा।