बीआरडीएस ने मांगा शिकायतों पर कार्रवाई का ब्योरा
बिहार ग्रामीण विकास सोसाइटी ने सीपी ग्राम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निपटारे में सुस्ती पर कड़ा रुख अपनाया है। सभी जिलों को 31 मई तक रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। मुख्य परिचालन पदाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि कोताही करने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार ग्रामीण विकास सोसाइटी मुख्यालय (बीआरडीएस) ने सीपी ग्राम पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निपटारे में सुस्ती पर कड़ा रुख अपनाया है। पिछले दिनों समीक्षा के क्रम में शिकायतों के निपटारे में निर्धारित समय से अधिक समय लगने पर नाराजगी जताई गई थी। सभी जिलों से आगामी 31 मई तक विस्तार से रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। इसमें पहले 15 मई तक दर्ज कराई गई शिकायतों और उनपर हुई कार्रवाई की अद्यतन रिपोर्ट मांगी है।बीआरडीएस के मुख्य परिचालन पदाधिकारी (सीओओ) संजय कुमार सिंह ने सभी जिलों के जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रिपोर्ट को बीआरडीएस द्वारा तय फॉर्मेट में ही मुख्यालय को भेजना है।
इसमें किस अवधि में कितनी शिकायतें आईं और उनका निपटारा कितने दिनों में किया गया समेत अन्य जानकारी देनी है। चेतावनी दी गई है कि इसमें कोताही करनेवाले जिलों के अधिकारियों पर विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


