Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBihar Progress Yatra Nitish Kumar Reviews Infrastructure Projects in Muzaffarpur
गुणवत्ता, समय-सीमा व पारदर्शिता से समझौता नहीं : डीएम

गुणवत्ता, समय-सीमा व पारदर्शिता से समझौता नहीं : डीएम

संक्षेप:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहार प्रगति यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कार्यकारी एजेंसियों को गुणवत्ता, समय-सीमा और पारदर्शिता पर ध्यान देने का निर्देश दिया। चांदनी चौक से बखरी तक चौड़ीकरण कार्य की प्रगति संतोषजनक बताई गई।

Jan 12, 2026 09:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहार प्रगति यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत घोषित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा डीएम सुब्रत कुमार सेन ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में की। इसमें पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड तथा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सहित विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों द्वारा संचालित आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान डीएम ने कार्यकारी एजेंसियों को दो टूक कहा कि गुणवत्ता, समय-सीमा और पारदर्शिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। इसमें उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी फिरोज अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी (पूर्वी) तुषार कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी शालिग्राम साह, जिला कोषागार पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।

समय पर होगा चांदनी चौक से बखरी तक चौड़ीकरण का काम चांदनी चौक (एनएच-28) से बखरी (एनएच-57) के चौड़ीकरण कार्य की समीक्षा में अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर इसे पूर्ण कर लिया जाएगा। जिले के पूर्वी हिस्से में प्रस्तावित रिंग रोड निर्माण को लेकर एनएचएआई ने बताया कि इसका एलाइनमेंट सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। सबहा चौक से मरीचा पथ का निर्माण गति में : एनएच-122 गोबरसही चौक से माड़ीपुर पावर हाउस चौक व रामदयालु नगर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच पथ सहित आरओबी निर्माण कार्य को लेकर बताया गया कि निर्माण कार्य में तेजी आयी है। सबहा चौक से मरीचा पथ का निर्माण 60 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। सोडा गोदाम से चंदवारा बांध के बीच उच्च स्तरीय आरसीसी पुल के पहुंच पथ व जेल चौक से खुदीराम बोस चिता स्थल तक सड़क निर्माण (फेज-1) कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। फेज-2 का कार्य भी संतोषजनक प्रगति पर है। मुसमारा सोतीधारा पर पुल निर्माण 50 प्रतिशत पूरा : अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री सेतु योजना के अंतर्गत औराई में कई पुलों का निर्माण तेज गति से जारी है। घनश्यामपुर पंचायत के मुसमारा सोतीधारा पर पुल निर्माण 50 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। बसुआ व सुंदरखौली में लखनदेई नदी पर पर ब्रिज निर्माण की अद्यतन रिपोर्ट डीएम ने ली। गायघाट के भटगामा मधुरपट्टी घाट पर पुल निर्माण को डीपीआर तैयार होने की जानकारी दी गयी। बंदरा में बड़गांव से शंकरपुर तक 10.75 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 11.61 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल पूर्वी-1 द्वारा किया जा रहा है।