बिहार दिवस पर 22 से प्रीमियर लीग, लोगो लॉन्च

Mar 11, 2026 09:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

बिहार दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर में बिहार मुजफ्फरपुर प्रीमियर लीग (बीएमपीएल) का आयोजन होगा। यह टूर्नामेंट 22 से 29 मार्च तक पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा। 24 टीमें भाग लेंगी, विजेता को 2 लाख और उपविजेता को 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी।

बिहार दिवस पर 22 से प्रीमियर लीग, लोगो लॉन्च

मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार दिवस के अवसर पर इसबार बिहार मुजफ्फरपुर प्रीमियर लीग (बीएमपीएल) का आयोजन होगा। 22 से 29 मार्च तक सिकंदरपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में यह खेला जाएगा। आयोजक नुंदन सिंह व राहुल सिंह ने बताया कि इसके तहत टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार की 24 टीमें खेलेंगी। विजेता को दो लाख रुपये नकद व ट्रॉफी और उपविजेता को एक लाख रुपये व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। बतौर मुख्य अतिथि खेल एवं सूचना प्राद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह इसमें शिरकत करेंगी। बुधवार को प्रीमियर लीग का लोगो भी मंत्री ने लॉन्च किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।