तिरहुत रेंज में एक हजार से अधिक आर्म्स लाइसेंस होगा रद्द

तिरहुत रेंज में एक हजार से अधिक आर्म्स लाइसेंस होगा रद्द

संक्षेप:

बिहार पुलिस ने मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिलों में एक हजार से अधिक आर्म्स लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया है। डीआईजी चंदन कुशवाहा की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया,...

Aug 28, 2025 02:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। तिरहुत रेंज के मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी व शिवहर जिले के एक हजार से अधिक आर्म्स लाइसेंस को रद्द करने का प्रस्ताव पुलिस की ओर से सभी जिलों के डीएम को भेजा जायेगा। डीआईजी की समीक्षा बैठक में बुधवार को यह निर्णय लिया गया। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही निरोधात्मक कार्रवाई और अपराध नियंत्रण की डीआईजी चंदन कुशवाहा ने समीक्षा की। इसमें चारों जिलों में शस्त्र सत्यापन की समीक्षा की गई। चारों जिलों से अबतक एक हजार से अधिक आर्म्स लाइसेंस का सत्यापन नहीं होने की रिपोर्ट बैठक में पेश की गयी। इसके बाद डीआईजी ने निर्देश दिया कि जो हथियार धारक सत्यापन कराने के लिए नहीं आए उनका लाइसेंस रद्द करने का प्रस्ताव डीएम को भेजें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैठक में डीआईजी को बताया कि चारों जिलों में बीते जुलाई माह में 3537 आपराधिक मामले थानों में दर्ज किए गए। 3228 पुराने कांडों में जांच व कार्रवाई पूरी की गई है। डीआईजी ने आसन्न विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों का गुण्डा पंजी में नाम दर्ज करने का निर्देश दिया। वहीं निरोधात्मक कार्रवाई करने एवं सीसीए का प्रस्ताव समर्पित करने के लिए कहा गया। सीसीए के तहत पारित आदेश का पालन नहीं करने वाले अपराधकर्मियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। डीआईजी ने 15 दिनों के अंदर सभी लंबित कुर्की, वारंट और इश्तेहार तामिला कराने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में मुजफ्फरपुर के एसएसपी सुशील कुमार, वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा, सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन, एएसपी मुजफ्फरपुर गरिमा और शिवहर के मुख्यालय डीएसपी मौजूद थे।