उत्तर बिहार से आज चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा गृहरक्षा वाहिनी की परीक्षा बुधवार को मुजफ्फरपुर में 24 केंद्रों पर होगी। 15 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। सामान्य यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए पूर्व मध्य रेलवे चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है, जो मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र के बीच संचालित होंगी।

उत्तर बिहार से आज चार परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से गृहरक्षा वाहिनी की परीक्षा बुधवार को ली जाएगी। सिर्फ मुजफ्फरपुर में 24 केंद्रों पर परीक्षा होगी, जिसमें 15 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों की अतिरिक्त भीड़ से सामान्य यात्रियों को परेशानी नहीं हो, इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे चार परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, मधुबनी, समस्तीपुर और बेतिया से चार परीक्षा स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र स्टेशन के बीच चलेगी। सभी ट्रेनें मुजफ्फरपुर से होकर गुजरेगी।पूमरे की अधिसूचना के मुताबिक मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र स्पेशल दोपहर 1.15 बजे खुलेगी। यह ट्रेन 16 बोगियों की होगी। वहीं, मधुबनी-पाटलिपुत्र, समस्तीपुर से पाटलिपुत्र और बेतिया से पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन दोपहर एक बजे खुलेगी।

बेतिया से खुलने वाली स्पेशल बापूधाम मोतिहारी, चकिया, मेहसी, मोतीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर होते हुए पाटलिपुत्र जाएगी। वहीं, मधुबनी व समस्तीपुर से खुलने वाली स्पेशल ट्रेन मुजफ्फरपुर-गोरौल, भगवानपुर, सराय, हाजीपुर, सोनपुर होते हुए पाटलिपुत्र के लिए चलेगी। ये सभी ट्रेनें अनारक्षित होंगी, ताकि छात्र बिना रिजर्वेशन टिकट लेकर यात्रा कर सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।