Muzaffarpur News: बिहार पुलिस एसोसिएशन मुजफ्फरपुर रेल शाखा के अध्यक्ष बने मुन्ना
Muzaffarpur News: बिहार पुलिस एसोसिएशन की मुजफ्फरपुर रेल शाखा का चुनाव रेल पुलिस क्लब में आयोजित किया गया। केवल एक पक्ष ने नामांकन पत्रों का दाखिल किया, जिससे सभी पदाधिकारी निर्वाचित हो गए। पदाधिकारियों में मुन्ना कुमार अध्यक्ष, धर्मेन्द्र कुमार उपाध्यक्ष, विकास कुमार सचिव, परमानंद जार्डन संयुक्त सचिव और शालिनी गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार पुलिस एसोसिएशन की मुजफ्फरपुर रेल शाखा का चुनाव शनिवार को रेल पुलिस क्लब में हुआ। एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय के निर्देश पर सुबह 10 से 12.05 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चली। निर्धारित समय में सिर्फ एक ही पक्ष के पदाधिकारियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। दूसरे पक्ष से कोई भी नामांकन प्राप्त नहीं हुआ। नामांकन की अंतिम तिथि और समय सीमा समाप्त होने के बाद आवेदन करने वाले सभी पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।इसमें दारोगा मुन्ना कुमार को अध्यक्ष, दारोगा धर्मेन्द्र कुमार को उपाध्यक्ष, दारोगा विकास कुमार सिंह को सचिव, दारोगा परमानंद जार्डन को संयुक्त सचिव और जमादार शालिनी गुप्ता कोषाध्यक्ष चुना गया है।
बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार ने इस चुनाव परिणाम की सूचना केंद्रीय कार्यालय को प्रेषित कर दी है। साथ ही रेल पुलिस मुजफ्फरपुर की मुख्यालय डीएसपी निधि कुमारी को भी परिणाम की जानकारी दी।
लेखक के बारे में
Somnath Satyomशॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।
विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


