डाक बचत सेवा का निजीकरण करने में जुटी सरकार: ओम नारायण
मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ का सम्मेलन हुआ, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ओम नारायण ने सरकार पर अभिकर्ताओं का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार डाक सेवाओं का निजीकरण करने की योजना बना रही है। विधायक रंजन कुमार ने अभिकर्ताओं को समर्थन देने का आश्वासन दिया।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ की बिहार इकाई का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन शुक्रवार को शहर के भगवानपुर स्थित एक विवाह भवन में हुआ। इसमें प्रदेश अध्यक्ष ओम नारायण ने कहा कि केंद्र के साथ ही राज्य सरकार अभिकर्ताओं का शोषण करने के लिए नित नये हथकंडा अपना रही है। अब केंद्र सरकार के निर्देश पर विभागीय अधिकारी ऐसे नियम बनाने में जुट गए हैं, जिससे डाक बचत सेवाओं का निजीकरण किया जा सके। इसके लिए वह वित्त मंत्रालय के एक नये नियम का सहारा ले रही है। इस नियम के अनुसार प्रति खाता खोलने पर वह विभाग को 216 रुपये का भुगतान करता है।
ओम नारायण ने कहा कि सरकार ने अभिकर्ताओं का दमन करने के लिए उनके कमीशन में कटौती कर दी है।इसके पहले कार्यक्रम का उद्धाटन नगर विधायक रंजन कुमार ने करते हुए अभिकर्ताओं को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कहा कि आज डाक विभाग का बैंकिंग कारोबार पूरी तरह से अभिकर्ताओं के कंधों पर टिका हुआ है। उनके हितों के लिए वे सरकार से बात करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश भर के सभी जिलों से आए संघ के जिलाध्यक्षों के अलावा बड़ी संख्या में अभिकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


