Muzaffarpur News: जिला कबड्डी टीम का चयन एलएस कॉलेज में 19 को
By Newswrap
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरMuzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में 19 जुलाई को बिहार राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल होगा। यह ट्रायल एलएस कॉलेज खेल मैदान में दोपहर 2 बजे शुरू होगा। इसमें 20 वर्ष तक के जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका प्रतिभाग कर सकेंगे। खिलाड़ियों से आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और फोटो लाने की अपील की गई है।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार राज्य कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 19 जुलाई को एलएस कॉलेज खेल मैदान में होगा। जिला कबड्डी संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रायल में जूनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। ट्रायल के लिए अधिकतम आयु सीमा 20 वर्ष निर्धारित है। दोपहर दो बजे से चयन ट्रायल शुरू होगा। उन्होंने खिलाड़ियों से आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने की अपील की।
ये भी पढ़ें:महिला बास्केटबॉल व फुटबॉल टीम का चयन 20 को


