Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBihar Governor Appoints BRABU Vice Chancellor to Nalanda Open University s Governing Council
नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी की शीर्ष गवर्निंग काउंसिल के सदस्य बने प्रो. राय

नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी की शीर्ष गवर्निंग काउंसिल के सदस्य बने प्रो. राय

संक्षेप: बिहार के राज्यपाल ने बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय को नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी की शीर्ष गवर्निंग काउंसिल का सदस्य मनोनीत किया है। यह मनोनयन एक वर्ष के लिए है और प्रो. राय का ध्यान दूरस्थ शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने पर होगा।

Sat, 8 Nov 2025 06:15 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता बिहार के राज्यपाल सह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने बीआरए बिहार विवि के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय को नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी की शीर्ष गवर्निंग काउंसिल का सदस्य मनोनीत किया है। कुलाधिपति सचिवालय की ओर से जारी आधिकारिक के अनुसार प्रो. राय का मनोनयन एक वर्ष के लिए हुआ है। शीर्ष गवर्निंग काउंसिल को विश्वविद्यालय का मुख्य कार्यकारी निकाय माना जाता है। यह निकाय विश्वविद्यालय के संचालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह प्रशासन, वित्त, संपत्ति प्रबंधन और विश्वविद्यालय की शिक्षा नीति से जुड़े सभी बड़े और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अधिकृत है। अपनी नई जिम्मेदारी पर प्रो. राय ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का विषय है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उनका ध्यान अपने दशकों के प्रशासनिक और अकादमिक अनुभव का उपयोग करते हुए दूरस्थ शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक मजबूत करने पर होगा।