बिहार फुटबॉल संघ के अध्यक्ष ने इस्तीफे को बताया निराधार

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

बिहार फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रसेनजीत मेहता ने 24 मई को होने वाली बैठक को वैध बताया। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में आयोजित बैठक में उनके बीमार होने और इस्तीफे की भ्रामक जानकारी फैलाई गई है। मेहता ने इन आरोपों को झूठा बताया और कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

बिहार फुटबॉल संघ के अध्यक्ष ने इस्तीफे को बताया निराधार

मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार फुटबॉल संघ के अध्यक्ष प्रसेनजीत मेहता ने 24 मई को प्रस्तावित बैठक को वैध बताते हुए इसे लेकर फैलाई जा रही अफवाह का खंडन किया है। अध्यक्ष मेहता ने सभी जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिवों को जारी संदेश में कहा कि 24 मई को पटना में होनेवाली असाधारण आम बैठक उनके अनुमोदन से बुलाई गई है और इसकी विधिवत सूचना 1 मई को ही भेजी जा चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके निर्देशों की अनदेखी करते हुए 17 मई को बेगूसराय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह भ्रामक जानकारी दी गई कि अध्यक्ष बीमार हैं और उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है।

मेहता ने इन दावों को पूरी तरह असत्य और निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है और वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।