बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव पद से हटाए गए इम्तियाज हुसैन
बिहार फुटबॉल एसोसिएशन में विवाद गहराता जा रहा है। अध्यक्ष प्रसेनजीत मेहता ने मानद सचिव इम्तियाज हुसैन को तत्काल प्रभाव से हटाया है। 17 मई को शोकॉज नोटिस के बावजूद संतोषजनक जवाब न देने के कारण यह कार्रवाई की गई। मामले को 24 मई को प्रस्तावित ईओजीएम में अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।

मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार फुटबॉल एसोसिएशन (बीएफए) में विवाद गहराता जा रहा है। बीएफए अध्यक्ष प्रसेनजीत मेहता ने मानद सचिव इम्तियाज हुसैन को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है। उनकी सदस्यता भी अगले आदेश तक समाप्त कर दी गई है।जारी पत्र में कहा गया है कि 17 मई को शोकॉज नोटिस के बावजूद सचिव की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। आरोप है कि अध्यक्ष के निर्देश के बावजूद 17 मई को बेगूसराय में बैठक की गई, जो बीएफए संविधान और नियमों का उल्लंघन है। यह कार्रवाई एसोसिएशन की गरिमा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
मामले को 24 मई को प्रस्तावित ईओजीएम में अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


