Muzaffarpur News: मांगों की पूर्ति पर ध्यान दे सरकार नहीं तो आंदोलन
Muzaffarpur News: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ और बिहार चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ की संयुक्त सम्मेलन में कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की गई। अनुकंपा पर नियुक्त कर्मियों की सेवा स्थायीकरण, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, और अन्य मांगों पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ और बिहार चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ की जिला शाखा का संयुक्त सम्मेलन रविवार को जिला परिषद सभागार में हुआ। सम्मेलन में राज्य सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की गई।
सम्मेलन की मुख्य मांगें
नेताओं ने कहा कि अनुकंपा पर नियुक्त कर्मियों की सेवा स्थायीकरण, सभी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करना, राज्य कर्मचारियों के समान वेतनमान, 2000 के अनुरूप पदोन्नति और प्रोन्नति, सेवानिवृत्ति के समय ग्रेच्युटी सहित अन्य मांगें सरकार को जल्द माननी होंगी। सम्मेलन में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि सरकार ने मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
नए पदाधिकारियों का चुनाव
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुबेश सिंह, बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के महामंत्री मनोज कुमार व अध्यक्ष नीलम कुमारी के अलावा राज्य स्तरीय नेता महेन्द्र प्रसाद, शरद कुमार, पंकज कुमार सिन्हा, शत्रुघ्न शर्मा, अश्विनी कुमार, अरुण ठाकुर, एआर अन्नु, मो. इलियास, सचिन्द्र तिवारी, मो. शमशाद, नरेन्द्र कुमार, शशिकांत तिवारी ने भी सम्मेलन को संबोधित भी किया।
नई प्रबंधन टीम की घोषणा
हरिनारायण सिंह महासंघ के अध्यक्ष बने :
सम्मेलन के दौरान बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का जिला अध्यक्ष हरिनारायण सिंह, जिला मंत्री कृष्ण कुमार, कोषाध्यक्ष रविरंजन को निर्वाचित किया गया। बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ से अमन कुमार को जिला मंत्री, अध्यक्ष अतिन कुमार, कोषाध्यक्ष मयंक प्रकाश को चुना गया। जबकि, बिहार चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के जिलामंत्री के रूप में केशव कुमार झा, अध्यक्ष पवन कुमार पासवान और कोषाध्यक्ष के पद पर सुबोध कुमार चौधरी सर्वसम्मति से निर्वाचित किए गए। इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री कृष्ण कुमार और अध्यक्ष हरिनारायण सिंह ने दी है.
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Somnath Satyomशॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।
विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


