बाबा गरीबनाथ मंदिर में शिक्षा मंत्री ने की पूजा

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने सोमवार को गरीबनाथ मंदिर में पूजा की। उन्होंने बाबा गरीबनाथ का षोडशोपचार पूजन कराया और राज्य में खुशहाली की कामना की। इसके बाद मंत्री ने मधुकर निकेतन संघ कार्यालय में आरएसएस के प्रांत प्रचारक से मुलाकात की और कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

बाबा गरीबनाथ मंदिर में शिक्षा मंत्री ने की पूजा

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी सोमवार की सुबह गरीबनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बाबा गरीबनाथ का षोडशोपचार पूजन कराया। मंत्री ने पूजा कर बिहार में खुशहाली की कामना की।मंदिर से निकलने के बाद मंत्री कलमबाग चौक स्थित मधुकर निकेतन संघ कार्यालय पहुंचे। वहां आरएसएस के प्रांत प्रचारक रविशंकर सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट की। उसके बाद वे सर्किट हाउस पहुंचे। वहां पर कार्यकर्ताओं से जनसंवाद किया। वहां से सड़क मार्ग से शिवहर के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सहनी, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार, पवन दूबे, वार्ड पार्षद केपी पप्पू, साकेत शुभम, आकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।