Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBihar Council Demands Correction in Caste Certificates for Bhumihar Brahmins
जाति गणना में केवल भूमिहार लिखने पर जताई आपत्ति

जाति गणना में केवल भूमिहार लिखने पर जताई आपत्ति

संक्षेप:

सकरा। बिशुनपुर बघनगरी में रविवार को अखिल भारतीय भगवान परशुराम परिषद की बैठक हुई। परिषद के संस्थापक संत अवधेश मिश्रा ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र में 'ब्राह्मण' हटाकर सिर्फ 'भूमिहार' लिखना गलत है। परिषद...

Sep 07, 2025 08:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

सकरा। बिशुनपुर बघनगरी में रविवार को अखिल भारतीय भगवान परशुराम परिषद के तत्वाधान में बैठक हुई। परिषद के संस्थापक संत अवधेश मिश्रा ने बताया कि जमीन बंदोबस्ती, जाति गणना और जाति प्रमाण पत्र में भूमिहार-ब्राह्मण की जगह सिर्फ भूमिहार लिखा गया है, जो सरासर गलत है। इसको लेकर बिहार राज्य सवर्ण आयोग में परिषद के सदस्यों द्वारा ज्ञापन सौंपा जाएगा। मांगें पूरी नहीं होने पर उच्च न्यायालय की शरण में जाएंगे। परिषद के संरक्षक डॉक्टर अनमोल मिश्रा, रमेशचंद्र मिश्रा, रवींद्र मिश्रा, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, पारसनाथ मिश्रा, अजय मिश्रा, रामप्रसाद पांडेय, सुनील मिश्रा, संजीव मिश्रा, मुक्तेश्वर सिंह, हरेंद्र ठाकुर आदि थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें