
मुख्यमंत्री संवाद में शामिल होंगे जिले के 67 हजार बिजली उपभोक्ता
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को बिजली उपभोक्ताओं से संवाद करेंगे। 67,000 से अधिक उपभोक्ता इस संवाद में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली योजना के बारे में...
मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को बिजली उपभोक्ताओं से संवाद करेंगे। इस संवाद में जिले के 67 हजार से अधिक उपभोक्ता शामिल होंगे। उपभोक्ताओं को संवाद स्थल तक पहुंचने के लिए जीविका दीदियों के साथ अन्य स्वयंसेवी संस्थान लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली योजना के संबंध में बीतचीत करेंगे। इस योजना को मुख्यमंत्री स्वयं उपभोक्ताओं को समझाएंगे भी। यह कार्यक्रम सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच होगा। मुख्यमंत्री वेब कास्टिंग के माध्यम से बिजली उपभोक्तओं से जुड़ेंगे। संवाद का मुख्य कार्यक्रम रामदयालुनगर स्थित विद्युत अंचल अभियंता कार्यालय (डीसीआर भवन) में मुख्य कार्यक्रम होगा।

बिजली कंपनी की ओर से कहा गया कि संवाद में जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि व संबंधित हितधारकों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। सभी संवाद स्थलों पर एलईडी स्क्रीन, प्रोजेक्टर व टीवी की व्यवस्था की जाएगी। जिले के एक उपभोक्ता से सीधी बात करेंगे मुख्यमंत्री मुजफ्फरपुर विद्युत अचंल के अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने बताया कि मुख्यमंत्री संवाद की तैयारी अंतिम चरण में है। जिले के एक उपभोक्ता से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं संवाद करेंगे। शहरी और ग्रामीण इलाकों से पांच उपभोक्ताओं के नामों की लिस्ट सोमवार शाम तक जिला प्रशासन को दे दिया जायेगा। उनमें एक को संवाद के लिए चुना जाएगा। इसके अलावा 132 विद्युत सेक्शन में संवाद का आयोजन होगा। इसके लिए बिजली कंपनी की ओर से अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




