
बरुराज में जन सुराज की बिहार बदलाव सभा
मोतीपुर में बरुराज विधानसभा के पंचरुखी में जन सुराज की सभा हुई। लछनदेव प्रसाद ने बिहार की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई। रंजीत झा ने कहा कि जनता तानाशाही राजनीति से परेशान है। उन्होंने प्रशांत किशोर का...
मोतीपुर। बरुराज विधानसभा के पंचरुखी में जन सुराज की बिहार बदलाव सभा हुई। पार्टी संविधान सभा के सदस्य सह जिला संरक्षक लछनदेव प्रसाद ने कहा कि बिहार तंगहाल है। चारों ओर अराजकता की स्थिति है। दिनदहाड़े लूट, हत्या हो रही है। रंजीत झा ने कहा कि बरुराज की जनता दो घरानों की तानाशाही राजनीति से परेशान हैं। उन्होंने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के हाथों को मजबूत करने का अह्वान किया। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू महतो, विधानसभा प्रभारी रंजीत तिवारी, उपेंद्र साह, नंदकिशोर निराला, जयमंगल कुशवाहा, मुकेश ठाकुर, छोटन पांडेय, अशोक राम, राजवीर राम, वीरेंद्र राय, जगरनाथ झा, विपिन चौधरी, शिवजी पासवान, वंदना प्रीतम, उदय तिवारी, राजीव झा, तेजनारायण सहनी, शंभू कुशवाहा आदि थे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


