Muzaffarpur News: ओपेन बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के डमी एडमिट कार्ड में सुधार का मिला मौका

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में छात्रों को डमी एडमिट कार्ड में त्रुटियों को ठीक करने का अवसर दिया गया है। बिहार बोर्ड ने निर्देश दिया है कि विद्यार्थी 11 जुलाई तक सुधार करवा सकते हैं। यदि नाम या अन्य जानकारी में गलती है, तो छात्रों को साक्ष्य के साथ सुधार करवाना होगा। अन्यथा, जिम्मेदारी संबंधित अध्ययन केन्द्र पर होगी।

Muzaffarpur News: ओपेन बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के डमी एडमिट कार्ड में सुधार का मिला मौका

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता ओपेन बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के डमी एडमिट कार्ड में सुधार का मौका विद्यार्थियों को दिया गया है। छात्र 11 जुलाई शाम तक इसमें सुधार कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने निर्देश दिया है कि अगर किसी छात्र के नाम के स्पेलिंग या अन्य चीजों में किसी तरह की त्रुटि है तो उसमें साक्ष्य के साथ सुधार कराना होगा। संबंधित अध्ययन केन्द्र पर जाकर छात्र इसमें सुधार करवाएंगे। इसके बाद मूल एडमिड कार्ड जारी किया जाएगा। इसमें अगर किसी तरह की त्रुटि रहती है तो छात्र और संबंधित अध्ययन केन्द्र के कोऑर्डिनेटर इसके लिए जवाबदेह होंगे। इसके बाद सुधार का मौका नहीं मिलेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।