उड़नदस्ता टीम पहुंची, अनुपस्थित वीक्षकों पर कार्रवाई का आदेश

Feb 21, 2026 09:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के पांचवे दिन उड़नदस्ता टीम ने कई केन्द्रों पर वीक्षक अनुपस्थित पाए। कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं और अनुपस्थित वीक्षकों से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। साइंस परीक्षा में 850 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सोमवार को अंग्रेजी की परीक्षा होगी।

उड़नदस्ता टीम पहुंची, अनुपस्थित वीक्षकों पर कार्रवाई का आदेश

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन शनिवार को कई केन्द्रों पर बिहार बोर्ड की उड़नदस्ता टीम पहुंची। जांच के दौरान कई केन्द्रों पर वीक्षक अनुपस्थित मिले। उड़नदस्ता टीम ने अनुपस्थित वीक्षकों पर कार्रवाई का आदेश दिया है। केन्द्राधीक्षकों ने ऐसे वीक्षकों की सूची डीईओ कार्यालय को भेज दी है और वीक्षकों से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। ये वीक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित थे। उड़नदस्ता टीम दूसरी पाली में पहुंची थी। खादी भंडार स्थित केन्द्र संख्या 5139 पर चार वीक्षक गायब मिले। पक्की सराय स्थित केन्द्र पर भी छह वीक्षक नहीं थे। शनिवार को साइंस की परीक्षा थी, जिसमें 850 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों के साथ-साथ वीक्षक भी देर से पहुंचे। इन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने कहा कि साइंस के पेपर में केमेस्ट्री के सवाल कठिन थे। फिजिक्स में न्यूमेरिकल थोड़ा कठिन था। बायोलॉजी के सवाल ठीक थे। कल अंग्रेजी की होगी परीक्षा सोमवार को दोनों पालियों में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। यह अंतिम ही रहेगी, क्योंकि इसके बाद ऐच्छिक विषयों की परीक्षा रह जाएगी। इसमें परीक्षार्थी काफी कम हैं। डीईओ ने निर्देश दिया है कि परीक्षार्थियों की संख्या के अनुपात में वीक्षकों को रखकर अन्य वीक्षकों को अब केन्द्र से विरमित कर दिया जाए ताकि मूल विद्यालय में जाकर पढ़ाने का काम कर सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।