राजेश वर्मा बने भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी

Oct 18, 2024 09:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर के राजेश वर्मा को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने प्रदेश चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। सह चुनाव अधिकारियों में सजल झा, त्रिविक्रम सिंह और सिद्धार्थ शंभु शामिल हैं।...

राजेश वर्मा बने भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी

मुजफ्फरपुर। शहर के राजेश वर्मा को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने प्रदेश चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा सह चुनाव अधिकारी के रूप में सजल झा, त्रिविक्रम सिंह और सिद्धार्थ शंभु को प्रतिनियुक्त किया है। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने गुरुवार को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के लक्ष्मण को पत्र भेजकर इनके नामों का प्रस्ताव भेजा था। इसे राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी ने स्वीकार करते हुए उसे सोशल मीडिया पर घोषित करने का निर्देश दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।