दुध उत्पादन समितियों के चुनावा की प्रक्रिया शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने प्राथमिक दुग्ध उत्पादन सहयोग समितियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की है। 17 दुग्ध समितियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। सदस्य बनने वाले मतदाताओं के नाम 31 मई तक सूची में दर्ज होंगे। अंतिम प्रारूप 17 जून को प्रकाशित होगा।

दुध उत्पादन समितियों के चुनावा की प्रक्रिया शुरू

मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने प्रदेशभर में प्राथमिक दुग्ध उत्पादन सहयोग समितियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसको लेकर प्राधिकार ने मतदाता सूची में संशोधन से लेकर उसके अंतिम प्रारूप के प्रकाशन के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। इस संबंध में प्राधिकार के संयुक्त सचिव कयूम अंसारी ने उन सभी जिलों के डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के अलावा डीडीसी सह नोडल पदाधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक तैयारियां करने को कहा है।जिले में भी कुल 17 दुग्ध समितियों के चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। पत्र के अनुसार आगामी 31 मई तक सदस्य बनने वाले दुग्ध उत्पादक मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज किया जाएगा।

दुग्ध समितियां इस सूची को अद्यतन करते हुए इसे दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के प्रबंध निदेशक को सौंप देंगे। संघ इस सूची को सत्यापित कर तीन जून तक संबंधित इलाके के निर्वाचन पदाधिकारी को देगा। इसका प्रकाशन 4 जून तक कर 15 जून तक दावा आपत्ति लिया जाएगा। 17 जून अंतिम प्रारूप के प्रकाशन की तिथि तय की गई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।