ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुर15 वर्षों में विकास का पर्याय बना बिहार

15 वर्षों में विकास का पर्याय बना बिहार

पिछले 15 वर्षों में बिहार विकास का पर्याय बन चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जनता को काफी भरोसा है। सोमवार को होने वाली सीएम की निश्चय संवाद के प्रचार-प्रसार के लिए रविवार को रथ रवाना करते हुए यह...

15 वर्षों में विकास का पर्याय बना बिहार
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरSun, 06 Sep 2020 06:04 PM
ऐप पर पढ़ें

पिछले 15 वर्षों में बिहार विकास का पर्याय बन चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जनता को काफी भरोसा है। सोमवार को होने वाली सीएम की निश्चय संवाद के प्रचार-प्रसार के लिए रविवार को रथ रवाना करते हुए यह बातें जदयू राज्य परिषद सदस्य जयचंद राम उर्फ जेसी राम ने कहीं। उन्होंने कहा कि जिस ईमानदारी के साथ मुख्यमंत्री बिहार के सेवा में लगे हैं, वह पूरे देश के लिए अनुकरणीय हो चुका है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे संवाद के दौरान मुख्यमंत्री को जरूर सुने। कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने कई पंचायतों का दौरा किया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, श्याम सुंदर पटेल, राम इकबाल सिंह, राजीव कुमार उर्फ बबलू, हरिनंदन साहनी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें