Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsBihar Bandh Protests Against PM s Mother Remarks Mixed Response in Muzaffarpur
एनएच और चौक-चौराहे पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

एनएच और चौक-चौराहे पर उतरे एनडीए कार्यकर्ता

संक्षेप: बिहार में पीएम की मां को अपशब्द कहने के विरोध में एनडीए द्वारा आयोजित बिहार बंद का प्रखंडों में मिला-जुला असर देखने को मिला। कई स्थानों पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और सड़कों को जाम किया।...

Fri, 5 Sep 2025 04:45 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

मुजफ्फरपुर, हिटी। पीएम की मां को अपशब्द कहने के विरोध में एनडीए की ओर से बिहार बंद का प्रखंडों में मिलाजुला असर रहा। कुढ़नी में पंचायतीराज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मुशहरी में मंडल अध्यक्ष कुमार सौरभ और बीस सूत्री अध्यक्ष श्रीकुमार सिंह के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग जाम कर दिया। इधर, भाजपा अहियापुर मंडल अध्यक्ष नवनीत सिंह के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बेबी कुमारी सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने जीरोमाइल गोलंबर को जाम कर दिया। प्रतिभा चौबे, चंदन ओझा, नवीन श्रीवास्तव मौजूद थे। कांटी में भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर आदि थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

औराई में मंडल अध्यक्ष रोशन शर्मा, भारतरत्न यादव, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरिओम कुमार, सोमेंद्र सिंह, आदि थे। गायघाट के जारंग में भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एनएच 27 जाम कर दिया। गायघाट में जदयू नेता प्रभात किरण और बेनीबाद में शशांक शेखर चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। पारू में भाजपा के जिला मंत्री शुकुल ठाकुर, शंभू प्रसाद सिंह, सुनील गुप्ता आदि थे। बंदरा में भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह और जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सकरा और मुरौल में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा, कपिलेश्वर प्रसाद, जदयू अध्यक्ष साधुशरण कुशवाहा, पूर्व प्रमुख अनिल राम, भाजपा नेता अर्जुन राम आदि थे। मड़वन में भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सह मुखिया विकास कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रामनरेश सहनी आदि मौजूद रहे। मीनापुर में अजय कुमार, मनोज कुमार, पंकज किशोर पप्पू, तेजनारायण शर्मा, बिंदेश्वर सहनी, ठाकुर कमलेश सिंह, करण वर्मा आदि मौजूद थे। साहेबगंज में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनरेश मालाकार, ललित कुमार गुप्ता, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता, जदयू प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद साह, लोजपा (रा) के प्रखंड अध्यक्ष सहिंद्र पासवान, अनिल कश्यप, डॉ. हरेंद्र प्रसाद, सूरज कुमार, विजय कुमार प्रभात, शाहिद भारती शामिल थे। कटरा में मंडल भाजपा अध्यक्ष राजीव कुमार, भाजपा नेता नंदकिशोर यादव, अमित कुमार शर्मा, रतिकांत चौधरी, शिशिर झा, आशीष राम, सुनील कुमार, विमल सिंह आदि थे। मोतीपुर में भाजपा विधायक अरुण कुमार सिंह, राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे। इधर, पूर्व विधायक नंदकुमार राय ने बिहार बंद को फ्लॉप बताया। गोरौल में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं लोकसभा संयोजक सीए अभिषेक राज उर्फ राजा भैया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एनएच-22 को जाम कर दिया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजीत पांडे, विधानसभा संयोजक महेश साह, मंडल अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, संजीव चौरसिया, अजय कुशवाहा, अमरजीत प्रसाद, छोटे चौधरी, जदयू मंडल अध्यक्ष व बीस सूत्री अध्यक्ष भगवान सिंह, प्रेम निषाद, जिला मंत्री रेखा देवी, रागिनी देवी, नीतू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सोनू कुमार, पवन कुमार, श्रीनाथ यादव, मिथिलेश राय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।