ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मुजफ्फरपुरमुखिया संघ का बिहार बंद व चक्का जाम आज

मुखिया संघ का बिहार बंद व चक्का जाम आज

ग्राम सभा के अधिकारों में कटौती किए जाने पर प्रखंड मुखिया संघ गुरुवार को बिहार बंद व चक्का जाम करेगा। इसके लिए संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रभूषण सिंह अशोक की अध्यक्षता में बुधवार को सकरा पंचायत समिति भवन...

मुखिया संघ का बिहार बंद व चक्का जाम आज
हिन्दुस्तान टीम,मुजफ्फरपुरWed, 05 Jul 2017 05:34 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्राम सभा के अधिकारों में कटौती किए जाने पर प्रखंड मुखिया संघ गुरुवार को बिहार बंद व चक्का जाम करेगा। इसके लिए संघ के जिलाध्यक्ष इन्द्रभूषण सिंह अशोक की अध्यक्षता में बुधवार को सकरा पंचायत समिति भवन में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना साकार नहीं हो सका है। बिहार सरकार ग्राम सभा के संवैधानिक अधिकार में कटौती कर रही है। इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा। मौके पर मुखिया सतीश पासवान, दिनेश कुमार, प्रमोद गुप्ता, रामनंदन प्रसाद,चन्द्रकला देवी भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें