पांच तक केंद्रों तक पहुंच जाएं परीक्ष सामग्री : कुलपति

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर बीआरए बिहार विवि के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने बुधवार को केन्द्रीय समन्वयक-सह-पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। बीएड प्रवेश परीक्षा सात जून को होनी है। बैठक में वीसी ने कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वीसी ने निर्देश दिया कि तय कार्ययोजना के अनुसार सभी आवंटित परीक्षा केंद्रों पर पांच जून 2026 तक हर हाल में परीक्षा सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी छह जून को पर्यवेक्षक दल सभी केंद्रों पर जाकर परीक्षा की अंतिम तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करेगा। कुलपति ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे नोडल ऑफिसर और जोनल कोऑर्डिनेटर के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें, ताकि परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक रूप से पूरी हो सकें। वहीं, राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में भारी उत्साह है। बुधवार शाम पांच बजे तक करीब एक लाख पांच हजार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए गए थे। परीक्षा की तैयारी का अपडेट लगातार राजभवन सचिवालय को दिया जा रहा है। राजभवन सचिवालय ने परीक्षा की निगरानी को सभी केंद्रों के लिए 11 विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए सभी जोनल कोऑर्डिनेटर्स की ओर से पुलिस और मजिस्ट्रेट दलों की तैनाती की जा रही है।

पांच तक केंद्रों तक पहुंच जाएं परीक्ष सामग्री : कुलपति

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर बीआरए बिहार विवि के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने बुधवार को केन्द्रीय समन्वयक-सह-पर्यवेक्षकों के साथ बैठक की। बीएड प्रवेश परीक्षा सात जून को होनी है। बैठक में वीसी ने कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

परीक्षा सामग्री का सुनिश्चितीकरण

वीसी ने निर्देश दिया कि तय कार्ययोजना के अनुसार सभी आवंटित परीक्षा केंद्रों पर पांच जून 2026 तक हर हाल में परीक्षा सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी छह जून को पर्यवेक्षक दल सभी केंद्रों पर जाकर परीक्षा की अंतिम तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करेगा। कुलपति ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे नोडल ऑफिसर और जोनल कोऑर्डिनेटर के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें, ताकि परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक रूप से पूरी हो सकें।

अभ्यर्थियों का उत्साह

वहीं, राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में भारी उत्साह है। बुधवार शाम पांच बजे तक करीब एक लाख पांच हजार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिए गए थे। परीक्षा की तैयारी का अपडेट लगातार राजभवन सचिवालय को दिया जा रहा है। राजभवन सचिवालय ने परीक्षा की निगरानी को सभी केंद्रों के लिए 11 विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए सभी जोनल कोऑर्डिनेटर्स की ओर से पुलिस और मजिस्ट्रेट दलों की तैनाती की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर कुलपति ने किसे बैठक की थी?
केन्द्रीय समन्वयक-सह-पर्यवेक्षकों के साथ

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।